विश्व टेलीविज़न दिवस

विश्व टेलीविज़न दिवस प्रति वर्ष  21 नवंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव के माध्यम से 1996 में यह दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। यह दिन हमें बताता है कि टेलीविज़न लोगों को सूचना देने, शिक्षित करने एवं जनता की राय को प्रभावित करने, और संचार तथा और वैश्विक समझ को बढ़ावा देने के लिए ज़रूरी माध्यम है